औरंगाबाद, मार्च 14 -- हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के अहियापुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय की 36 छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर व नालंदा के लिए रवाना किए गए। परिभ्रमण वाहन को हेडमास्टर अंबुज कुमार, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, शिक्षा समिति सदस्य श्रीकांत प्रसाद ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने कहा की बच्चों के सिर्फ किताबी ज्ञान ही नही बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक स्थलों का प्रयत्क्ष अनुभव भी मिलना चाहिए। शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं में ज्ञान का विकास के साथ मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। हेडमास्टर ने कहा कि परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं विश्व शांति स्तूप, ब्रह्म कुंड, राजगीर, नेचर सफारी, अखाड़ा जैसी ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही छात्र-छात्राएं...