बुलंदशहर, जून 28 -- औरंगाबाद नगर में पिछले 36 घंटों के भीतर 5 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है।जिस कारण पानी की टंकियां भी सुख गई है।ऐसे में लोगों के सामने समर्सिबल नहीं चलने के कारण लोगों के स्नान करने या पीने के पानी तक के लाले पड़ गए। प्रचंड गर्मी ओर उमस के बीच लोगों को रात सड़कों पर बितानी पड़ी।शनिवार रात जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर एबीसी केबल में आग लग गई।कुछ देर बाद बुलंदशहर बस स्टैंड के पास रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर लाइन में आग लग गई।रात 11 बजे सदर बाजार स्थित सुनारों वाली गली के सामने लाइन में भीषण आग लग गई।एक साथ अजीजाबाद चौराहा,प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर रोड,पवसरा मोड पर आग लगने की घटनाएं सामने आ गई। सतेंद्र ने बताया कि उन्होंने रात को कई बार कंट्रोल रूम को सूचना देनी चाही।लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।घरों के अंदर बच्चों ...