36 घंटे से टूटा बिजली तार, आपूर्ति बाधित
गाजीपुर, जून 5 -- दिलदारनगर। नगर के वार्ड नंबर चार फतेहपुर गली में पिछले 36 घंटों से टूटी हुई विद्युत केबल की मरम्मत न होने से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र अनुपम ने कहा कि नगर की विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी हैं और ओवरलोड के कारण आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासी डॉ. इकराम खान ने विभाग पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का आरोप लगाया। वहीं विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि केबल उपलब्ध न होने से कार्य में देरी हुई है, लेकिन शीघ्र ही मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.