36 घंटे में लुटेरों तक पहुंची पुलिस
सहरसा, जून 9 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गांव के समीप दो गछिया के पास युवक के गले पर चाकू मारकर बाइक लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में मुख्य आरोपित समेत एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है, जबकि लूटी गई बाइक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार कनरिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 निवासी शंकर यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शनिवार सुबह बाइक से बलवाहाट जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर बाइक लूट ली थी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर किया गया। घटना के बाद घायल युवक के फर्दबयान पर बलवाहाट था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.