धनबाद, मई 30 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी के मार्शलिंग यार्ड रेलवे साइडिंग में बुधवार को दुर्घटना के शिकार हुए मैकेनिक अशोक रवानी का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को लगभग 36 घंटे बाद बलियापुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। इसके बाद खास परघा स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका दाह-संस्कार किया गया। शुक्रवार को तीसरे दिन मार्शलिंग यार्ड रेलवे साइडिंग में स्थिति सामान्य हो सकी। घटना के बाद से बाधित कोल लोडिंग का काम रेलवे साइडिंग में दोबारा शुरू कर दिया गया है। बुधवार को हुई दुर्घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। उचित मुआवजे और नियोजन की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दिया गया था, जिसके कारण पोस्टमार्टम में 36 घंटे का लंबा समय लगा। यह भी पढ़ें- सिंदरी रेलवे यार्ड में 20 घंटे बाद शव के साथ धरना ख...