लखीमपुरखीरी, जून 28 -- रामापुर क्षेत्र की मिट्टी खदान में हुए हादसे में जान गंवाने वाले सलेमपुर गांव निवासी पंकज कुमार का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के करीब 36 घंटे बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह पंकज कुमार मिट्टी की ट्रॉली भरने के लिए रामापुर स्थित खदान पर गया था। इसी दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे वह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया था। मृतक के पिता और छोटा भाई मजदूरी के सिलसिले में बाहर होने के कारण समय पर नहीं पहुंच सके, जिससे पोस्टमार्टम भी एक दिन तक नहीं हो सका। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही सलेमपुर गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। शव देखते ही परिवार के लोगों की च...