फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- अमृतपुर, संवाददाता। गंगापार में आंधी ने बिजली की आपूर्ति बिगाड़ दी है। रविवार की रात आई जोर की आंधी से बिजली आपूर्ति बिगड़ गयी। चारों उपकेंद्र ठप हो गये। रात भर पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट रहा। अंधाकुप होने से ग्रामीण बिजली को लेकर परेशान हुये। 36 घंटे की कवायद के बाद आपूर्ति बहाल हुयी तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली। गंगापार के राजेपुर, अमृतपुर प्रथम, द्वितीय और सलेमपुर के उपकेंद्र को बेवर रोड भोलेपुर के 132 केवी से आपूर्ति दी जाती है। शनिवार की रात जो आंधी आयी उसके चलते रात दस बजे बिजली की आपूर्ति बिगड़ गयी और चारो उपकेंद्र बंद हो गये थे। शनिवार रात भर गंगापार में अंधेरा रहा। रविवार को पूरे दिन बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हुयी। रात 12 बजे करीब जब लाइन उपकेंद्र तक ठीक की गयी तो ऐसे में फिर दोबारा अंाधी आ गयी जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.