36 घंटे गुजरे, जांच को नहीं पहुंची कोई टीम
हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के मोराकांदर परसनी में बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल के गिरने की घटना के 36 घंटे से ज्यादा का समय गुजरने के बावजूद अभी तक कोई भी टीम मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे। जबकि घटना स्थल से उठ रही सड़ांध ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच को लेकर अलग-अलग दो टीमें गठित की गई हैं। 28 मई की रात भीषण तूफान के दौरान मोराकांदर परसनी में बेतवा नदी में निर्माणाधीन 700.90 मीटर लंबा पुल भरभराकर कोठी सहित ढह गया था। जिसमें छह मजदूरों की जान चली गई थी। इस बड़ी घटना के 36 घंटे गुजरने के बाद अभी तक किसी किस्म की कोई भी जांच टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। इस पूरे प्रकरण को लेकर डीएम के स्तर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जबकि राज्य सेतु निगम ने भी लखनऊ मुख्यालय से एक टीम का गठन किया है, जिसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.