36 घंटे अंधेरे में डूबा रहा इटियाथोक का आधा कस्बा , ट्रांसफार्मर में खराबी से उपभोक्ता बेहाल
गोंडा, जून 2 -- मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कस्बा इटियाथोक स्थित कृषक बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थापित 400 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से कस्बे के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति लगभग 36 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबी बिजली कटौती से सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार से शुरू हुई समस्या का समाधान सोमवार देर रात किया जा सका, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जानकारी के अनुसार 400 केवीए ट्रांसफार्मर की एक फेस की एलटी लाइन की खूंटी टूट जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। यह भी पढ़ें- बुधवार तक सताएगी उमस,गुरुवार से मौसम ले सकता है करवट खराबी की सूचना मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर राहत नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.