सिंगरौली, मई 18 -- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न बस स्टैंड से किडनैप की गई दो साल की मासूम बच्ची को झारखंड से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर झारखंड से बच्ची को ढूंढ निकाला और इस मामले में आरोपी विनोद महतो को झारखंड के लातेहार जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और रणनीतिक ऑपरेशन की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।बस स्टैंड से उठा ले गया था जानकारी के अनुसार, 15 मई की रात ग्राम नगौरा निवासी अर्जुन सिंह अपनी दो साल की बेटी मनीषा सिंह के साथ बैढ़न बस स्टैंड पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- डेटिंग ऐप से मुलाकात, 6 महीने बाद शादी और फिर दुखद अंत; ट्विशा के साथ क्या हुआ10 अलग-अलग टीमे...