सुपौल, मार्च 25 -- बलुआ बाजार,एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर वार्ड 02 में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए भीमपुर पुलिस ने एक नशा कारोबारी को 69 पुरिया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। भीमपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश पांडे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरस्वतीपुर वार्ड 4 निवासी मो.नसीम साफ़ी (22) स्मैक का कारोबार करता है। पुलिस ने कारवाई शुरू की तो मंगलवार को नशा कारोबारी जीवछपुर पंचायत के सरस्वतीपुर वार्ड 02 स्थित रानीपट्टी नहर पर मिला। तलाशी ली तो युवक के पास से स्मैक बरामद हुआ। जिसके बाद मामले की सूचना वरीय अधिकारी को दी गई। सूचना पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह छातापुर बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता के समक्ष उक्त युवक की तलाशी ली तो 69 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन 35.86 ग्राम है। एक बाइक भी बरामद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.