संभल, दिसम्बर 16 -- जिले के 36 गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत की बड़ी खबर है। राशन के लिए अब उन्हें हर महीने कई किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिला पूर्ति विभाग की ओर से इन गांवों में अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 1.50 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। बजट जारी होने के बाद गांवों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने बताया कि चयन उन गांवों का किया गया है, जहां राशन वितरण केंद्र दूर होने के कारण ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अन्नपूर्णा स्टोरों में राशन वितरण के साथ-साथ खाद्यान्न भंडारण के लिए गोदाम की भी व्यवस्था होगी। एक स्टोर के निर्माण पर करीब 8.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.