36 गांवों की बिजली लड़खड़ाई, मचा हाहाकार
झांसी, मई 19 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर। 33/11 विद्युत उपकेंद्र भण्डरा से क्षेत्र से करीब 36 गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। रोस्टर के अतिरिक्त दिन और रात में बार बार बिजली कटौती होने से भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार ट्रिपिंग और घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई है, क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में कई कई बार बिजली आने जाने का सिलसिला बना रहता है, जिससे लोग चैन की नींद तक नहीं ले पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ओवरलोड से चरमराई बिजली व्यवस्था, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग बेहाल भण्डरा निवासी राकेश रैकवार, फकरुद्दीन मंसूरी, धायपुरा के रमेशचंद्र गुप्ता, मुन्ना यादव, हरपुरा के चरन सिंह बुंदेला, चंद्रवीर अहिरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.