बगहा, मार्च 28 -- सिकटा,एक संवाददाता। कंगली थाने के सीमावर्ती गांव भेडिहरवा से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे एक ट्रैक्टर-टेलर पर लदे 36 क्विंटल(65 बोरा)गेहूं समेत दो तस्कर को पकङने में सफलता पाई है।धराये तस्कर की पहचान पूर्वी चम्पारण जिले के भेलाही थाने के बेलवा गांव निवासी धनीलाल साह व भवन साह के रूप में हुई।पुलिस ने जब्त गेंहू जनवितरण दुकानदार का होने की सम्भावना जताने पर प्रभारी एमओ सह एडीएसओ सुशील प्रताप सिंह ने जांच‌ किया।गेंहू में जौव समेत राई(तोरी)मिला हुआ पाया गया,जो कि जनवितरण प्रणाली के तहत आपूर्ति नहीं हो सकता है। उसे किसी किसान का बताया गया। इसके बाद भी एमओ ने मसवास पंचायत के पीडीएस दुकानों के भंडार व पंजियों का जांच किया। भंडार में रखे गये अनुदानित खद्धान व इससे सम्बन्धित पंजी सही पाई गई।प्रभारी एमओ सह एबीएसओ ने कहा कि मामला पुलि...