36 केंद्रों पर 54 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन के लिए लोक सेवा आयोग की स्क्रीनिंग परीक्षा रविवार को हुई। इसके लिए जिले के 36 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 15,658 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 8,381 ने हिस्सा लिया। 7,277 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह करीब 54 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में कुछ विषयों ने परेशानी बढ़ाई। खासकर मनोविज्ञान के अवधारणात्मक सवालों को अभ्यर्थियों को सही उत्तर चुनने में समय लगा। संविधान के सवाल तथ्य आधारित रहे, लेकिन कई प्रश्नों में विकल्प एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते थे। इसकी वजह से अभ्यर्थी परेशान दिखे। स्वास्थ्य शिक्षा और रोगों से जुड़े सवालों का हिस्सा भी प्रश्नपत्र में खासा रहा। यह भी पढ़ें- किस संविधान स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.