सोनभद्र, अगस्त 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली और एसओजी पुलिस ने शुक्रवार की रात राबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी से 36.500 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। वे स्कॉर्पियो में गांजा लादकर ओडिसा से बलिया ले जा रहे थे। बरामद गांजा की कीमत 18 लाख रुपए आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने शनिवार को इसका खुलासा किया।

गिरफ्तारी का कारण एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम चन्द्रयान तिराहा, भण्डार खुर्द हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हिन्दुआरी की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिन्हे...