पीलीभीत, मई 2 -- पीलीभीत। जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस ने अप्रैल महीने में सख्त अभियान चलाते हुए 36 शातिर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस ने इन चिन्हित अपराधियों की अब चौबीसों घंटे निगरानी करना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- 26 दिन में पांच सौ से अधिक अपराधी गिरफ्तारअपराधियों की सूची हिस्ट्रीशीट खोलने वाले अपराधियों में गोतस्करी, जुआ, लूट, छिनैती, चोरी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में सक्रिय अपराधी शामिल हैं। उनकी गतिविधियों पर पुलिस की अलग अलग टीमें अब कड़ी नजर रखेंगी। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी और ठोस कार्रवाई करते हुए अप्रैल 2026 में 36 ऐसे शातिर अपराधियों को चिह्नित किया है। जो पुलिस रिकार्ड में शातिर है और बार-बार अपराध करने के अभ्यसत है। एक बार जेल जाने के बाद भी ऐसे लोगों ने अपराध करना बं...