नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Shiprocket IPO: शिपरॉकेट के आईपीओ को शुरुआती दो दिन में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ शुरू के दो दिन में 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। शिपरॉकेट के आईपीओ में दांव लगाने का अब भी मौका है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार 14 अगस्त तक खुला हुआ है। शिपरॉकेट के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 35 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 1617 करोड़ रुपये तक का है। IPO में 97 रुपये शेयर का दाम, 34 रुपये पहुंच गया GMPशिपरॉकेट के आईपीओ में शेयर का दाम 97 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 34 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो शिपरॉ...