नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Adani Green share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच सोमवार को गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर डिमांड में थे। ब्रोकरेज जेफरीज इंडिया भी इस शेयर को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 35% तक बढ़ सकता है।शेयर का परफॉर्मेंस अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर की बात करें तो 1255 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 2 पर्सेंट से अधिक उछलकर 1,278.60 रुपये तक जा पहुंचा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,631.35 रुपये है। वहीं, ब्रोकरेज जेफरीज ने अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर के लिए 1,695 रुपये का टारगेट तय किया गया है।जेफरीज क्यों बुलिश है? गौतम अडानी की कंपनी के इस शेयर को लेकर जेफरीज ने पॉजिटिव होने की वजह बताई है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ने कहा, "अडानी ग्रीन के शेयर की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 22% गिरी है और...