नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- देश के अंदर CNG कारों का पोर्टफोलियो तेजी से बढ़ रहा है। इसमें अभी मारुति सुजुकी सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं, टाटा, हुंडई, किआ, टोयोटा जैसी कंपनियों की भी दखल तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, जब बात CNG कारों से मिलने वाले माइलेज की होती है तब मारुति कार सबसे ऊपर नजर आती हैं। मारुति कार बेस्ट माइलेज के साथ अपनी सस्ती कीमतों के लिए भी जानी जाती हैं। इस वजह से मिडिल क्लास को ये पसंद आती हैं। हम आपको यहां मारुति के 5 ऐसे ही मॉडल के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 8.20 लाख से भी बहुत काम है। इस बात का भी ध्यान रहे कि मारुति की CNG कारों का 35 Km/Kg तक है। 1. मारुति सुजुकी सेलेरियोमाइलेज: 35.60 Km/Kg, कीमत: 597,900 रुपए से शुरूइस कार में K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का ...