रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। भवन निर्माण श्रमिकों के लिए अब हर हाल में फैमिली आईडी बनवानी होगी। जिले भर में 35900 श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाई जाएगी। डाटा सामने आने के बाद श्रम विभाग ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। फैमिली आईडी के बिना श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। जिले भर में प्रशासन की ओर से फैमिली आईडी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। लाभार्थी परिवारों की जितनी जल्दी फैमिली आईडी तैयार हो सकेगी, उतनी जल्दी ही उनको मुख्य धारा से जोड़ते विभिन्न विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकेगा। सहायक श्रमायुक्त राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत श्रम विभाग को 35900 पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों की सूची प्राप्त हुई है। इन श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।...