रायबरेली, जून 23 -- महराजगंज संवाददाता। क्षेत्र की जमुरावां ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अयोजना के तहत 194 लाभार्थियों के नाम कटने से आक्रोशित लोगों ने पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप हैं कि पात्र होने के बाद भी उनको लाभ से वंचित किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास चयन की बैठक संपन्नग्रामीणों की आपत्ति प्रधानमंत्री आवास योजना की जमुरावां ग्राम पंचायत की अंतिम पात्रता सूची में 359 लोगों के नाम शमिल थे लेकिन सत्यापन के बाद बैठक में जो सूची पढ़ी गयी जिसमें 165 लाभार्थियों के नाम ही पुकारे गए। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पहले तो ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई रास्ता न निकलने पर उनका धैर्य जबाब दे गया। जिसके बाद जिन 94 लाभार्थियों के नाम कटे वे आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीण पंच...