सीतामढ़ी, मार्च 20 -- परिहार। भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लगातार शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी है। शराब की खेप नेपाल से लाई जा रही थी। शुक्रवार को सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अचल अनुराग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बेतहा गांव में छापेमारी कर 354 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी की पांच बाइक को भी जब्त किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेला थाना क्षेत्र के ही सिरसिया बाजार निवासी रामप्रवेश साह के पुत्र शिवम कुमार,सिंधेश्वर साह के पुत्र रौशन कुमार,शिवदो चौरसिया के पुत्र विपिन कुमार एवं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत जलेश्वर थाना क्षेत्र के हटहरवा गांव निवासी विशेश्वर बैठा के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्करों के वि...