हाजीपुर, अगस्त 24 -- नगर थाना के क्षेत्र कोनहारा रोड पावर हाउस कार्यालय के पास रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 352 पुड़िया से 118.12 ग्राम ब्राउन शुगर,एक मोबाइल और नगद रुपए के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 रामचौरा मंदिर के निकट नाथन राय के पुत्र नरेश राय बताया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: 352 पुड़िया से 118.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार छापेमारी का विवरण मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी के लिए कोनहारा घाट के पास जा रहे थे। इसी दौरान पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति हाथ में लाल रंग के झोला लिए रोड किनारे धीरे-धीरे आगे चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर रुकने का इशारा किय...