सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने और खुले में शौच की प्रवृत्ति को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से संचालित व्यक्तिगत शौचालय निर्माण योजना के तहत जिले में पात्र लाभार्थियों का चयन लगभग अंतिम रूप ले चुका है। चालू सत्र में प्राप्त आवेदनों के गहन सत्यापन के बाद 3510 आवेदकों को पात्र पाया गया है, जिन्हें शीघ्र ही योजना का लाभ दिया जाएगा।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को 25 हजार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन की मंशा के अनुरूप केवल वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। चालू सत्र में करीब 10 हजार लोगों ने व...