समस्तीपुर, फरवरी 4 -- समस्तीपुर। जिले में मंगलवार को दूसरे दिन इंटरमीडिएट परीक्षा की दोनों पालियों की परीक्षा में जिलेभर में कुल 351 विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई। ये विद्यार्थो अपने अपने परीक्षा केंद्र पर लेट से परीक्षा में पहुंचे थे या वे परीक्षा देने गए ही नहीं। पहली पाली में 190 व दूसरी पाली में 161 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। मंगलवार को पहली पाली में मैथ तथा दूसरी पाली में पोलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा थी। इस दौरान, दूसरे दिन की परीक्षा में कदाचार के आरोप में कोई निष्कासित नहीं हुआ। परीक्षा खत्म होते ही केन्द्रों से परीक्षार्थियों के बाहर निकलने ही सड़कों पर जाम लग गया। इस बजह से परीक्षार्थी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कई परीक्षार्थी शॉर्टकट रास्ते से तेजी से निकल रहे थे। आम लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पैदल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.