फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को आईटीआई सभागार में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में 351 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री वितरित की गई। वहीं समाजसेवी डा अनुराग श्रीवास्तव द्वारा व्यक्तिगत रूप से जिला कारागार में निरुद्ध छह व अन्य पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी देखभाल और पोषण सहयोग की जिम्मेदारी उठाई गई। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे टीबी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह ने सेवाभाव और जनहित में किए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा करते हुए संबंधित समाजसेवी को प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.