गाजियाबाद, जून 13 -- वित्त वर्ष 2026-27 में गाजियाबाद को साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट से संवारा जाएगा। नगर निगम की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को बजट पास हो गया। इससे शहर में नए विकास कार्य भी कराए जाएंगे और विकास कार्यों को गति दी जाएगी। वहीं, बोर्ड बैठक में पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों पर हंगामा भी किया। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में बोर्ड बैठक शुरू हुई। मुख्य लेखाधिकारी ने बैठक में बजट रखा। साथ ही पार्षदों को आय और व्यय की जानकारी दी। निगम की वित्त वर्ष में लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये की आय प्रस्तावित है। निगम के पास अंतिम अवशेष के 1048 करोड़ से अधिक रुपये होंगे। निगम के पास तीन हजार करोड़ से अधिक का बजट है। इसमें से विकास कार्यों पर 2954 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम के पास अगले वित्त वर्ष के लिए...