मथुरा, जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन एवं हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 'हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है' महाअभियान के अंतर्गत रविवार को महावन स्थित चिंता हरण महादेव घाट और श्री नंद भवन (84 खंभा) परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में 350 से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। स्थानीय के अलावा स्वयंसेवक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, इटावा, हाथरस और भरतपुर से भी सेवा के लिए पहुंचे। उन्होंने तीर्थ स्थलों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का शुभारंभ हार्टफुलनेस ध्यान से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दोनों स्थलों पर सफाई कर स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया।

स्वच्छता का महत्व हार्टफुलनेस के मथुरा समन्वयक निशांत शर्मा ने कहा कि आंतरिक शुद्धि और ...