भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर। महाशिवरात्रि के लिए पूरे जिले में 350 से ज्यादा दंडाधिकारी तैनात किए गए। तीनों अनुमंडल में सभी मंदिरों के पास महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती अनिवार्य होने से महिला श्रद्धालुओं को सहूलियत हुई। महिला सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के कारण मंदिरों में छेड़खानी आदि की घटनाएं नहीं के बराबर हुईं। आधा दर्जन मुख्य मंदिरों के पास सीसीटीवी और ड्रोन से मेले की निगरानी की गई। शोभायात्रा में डीजे नहीं बजाने का आदेश का भरसक पालन किया गया। इस बार बगैर लाइसेंस लिए जुलूस पर रोक लगाई गई थी। इसलिए लाइसेंसधारी समिति ही जुलूस निकाल पाये। विधि-व्यवस्था के लिए एडीएम स्तर के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही एसडीओ परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.