सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सुप्पी। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के रामपुर कंठ गांव से पश्चिम बागमती नदी के किनारे झाड़ी में छिपाकर रखे गये 350 लीटर नेपाली सौंफी शराब लावारिश अवस्था में बरामद किया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि लावारिश में बरामद किए गये 350 लीटर नेपाली सौंफी शराब को लाकर जब्त कर अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...