काशीपुर, मई 29 -- काशीपुर। आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी आयुक्त के निर्देश पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को Rs.350 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को मुकुंदपुर में कोसी नदी के किनारे स्थित बस्ती में छापेमारी के दौरान टीम ने राजेंद्र सिंह पुत्र जगतार सिंह को 350 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...