350 मरीजों की हुई मुफ्त जांच
दरभंगा, मई 18 -- दरभंगा। उत्क्रमित हाई स्कूल, बिरनिया में रविवार को मल्टी स्पेशलिटी नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 350 से अधिक मरीजों की मुफ्त जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। कैंप में हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने लगभग 200 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी। महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गौतम ने लगभग 75 महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। डॉ. मनीष कुमार ने करीब 75 मरीजों की जांच की। शिविर में अजीत कुमार चौपाल व डॉ. अमित लाल मलिक ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- कतरीसराय में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर यह भी पढ़ें- स्वाथ्य जांच शिविर में मरीजों का उपचार, दवाइयां दीं यह भी पढ़ें- उतरौला में लगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप, 800 से अधिक मरीजों को मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.