350 भूखंडों के लिए 40 हजार आवेदन आएं
गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में निकाली गई भूखंड योजना में अंतिम दिन गुरुवार तक 40 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। आवासीय योजना में विभिन्न श्रेणियों के करीब 350 भूखंड हैं। इतने आवेदन से जीडीए के खाते में करीब 1100 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। जीडीए ने सभी वर्ग के लोगों के लिए अपनी जमीं अपना आसमान योजना लाॅन्च की। इसमें आवासीय भूखंड के तौर पर 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं।प्राधिकरण ने भूखंड के लिए 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कीमत रखी। इसमें गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड़, हरियाणा एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों ने आवेदन किया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में एलडीए बनाने जा रहा है 1392 फ्लैट, कीमत 20 से 35 लाख के बीच होगी इन सभी भूखंडों का आवंटन ड्रा के माध्यम से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.