शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता।बिजली बिलों में दी गई छूट के बावजूद बकायेदार उपभोक्ता भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में 350 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गई है। बिजली निगम द्वारा जारी रिकवरी नोटिस के अनुसार तय समय-सीमा में यदि बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया गया, तो तहसील के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। दिए गए नोटिस तिलहर, पुवायां, जलालाबाद, चिनौर और बहादुरगंज डिवीजन के बकायेदार उपभोक्ताओं को जारी किए गए हैं। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार अपील और छूट के बाद भी जो उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.