गिरडीह, फरवरी 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम, बड़कीसरैया और धनवार नगर पंचायत के लिए चुनाव लड़ रहे 350 प्रत्याशियों की किस्मत सोमवार को मतदान के बाद मतपेटियों में कैद हो गई। तीनों नगर निकायों के वोटरों ने सोमवार को मतदान में अपने पसंद के प्रत्याशी पर मुहर लगा दी। वोटरों से प्राप्त मतों को मतपेटियों को सील कर दिया गया। अब यह मतपेटियां 27 फरवरी को मतगणना के दिन खुलेगी। यहां बता दें कि गिरिडीह नगर निगम में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की कुल संख्या 232 है। इसमें महापौर के लिए 16 और वार्ड पार्षद के लिए 216 प्रत्याशी है। इसी प्रकार बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए 17 और धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.