35 हजार लेकर बाइक न लौटने के आरोप
फिरोजाबाद, जून 29 -- थाना नसीरपुर के एक बाबा ने एक युवक पर 35 हजार रुपए लेकर बाइक न देने का आरोप लगाया है। उसने थाने में पहुंचकर कार्यवाही की मांग की है। जामवंत निवासी पिपरानी थाना नसीरपुर बाबा हो गए हैं। उन्होंने किसी तरह से 35 हजार बाइक के लिए एकत्रित किए। मोहल्ला खेड़ा की बगीची में एक युवक ने उन्हें रुपये लेकर बाइक देने का वायदा किया लेकिन अब वह रुपये भी कम बता रहा है। बाइक नहीं दे रहा है। बाबा ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.