35 हजार की स्क्रीनिंग हुई, 3,816 नए टीबी मरीज मिले
अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 24 मार्च से 31 मई तक चलाए गए 'टीबी मुक्त भारत अभियान-100 डेज कैंपेन' का समापन हो गया। अभियान के दौरान 35 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 3,816 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में कुल 197 आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए। इनमें 44 शहरी क्षेत्र, 153 ग्रामीण व तीन सामुदायिक स्थानों पर लगाए गए। इन शिविरों में 35,015 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 16,870 पुरुष और 18,145 महिलाएं शामिल रहीं। प्रति शिविर औसतन 178 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके अलावा उच्च जोखिम वाले गांवों और वार्डों में 190 विशेष शिविर लगाए गए। कमजोर वर्गों में 88.6 प्रतिशत एक्सरे कवरेज और नॉट जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.