वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में होली के बाद अभियान चलाकर लगभग 35 हजार किशोरियों को नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर से अभियान की शुरुआत की। इसका सीधा प्रसारण सर्किट हाउस, मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी में किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस कनौजिया ने बताया कि अभियान के तहत केवल 14 वर्षीय किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आशा कार्यकत्रियां किशोरियों को मंडलीय, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में लाएंगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद और डॉ. नवीन सिंह भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.