चंदौली, मार्च 12 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड में वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 35 से 50 वर्ष आयु वर्ग के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस अभियान के तहत 15 मार्च को विकासखंड के सभी परिषदीय विद्यालयों में साक्षरता परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें दर्जनों वयस्क भाग लेगे।खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को शिक्षा से जोड़ना है जो किसी कारणवश बचपन में पढ़ाई नहीं कर सके और आज भी पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों को पढ़ना-लिखना सिखाने के साथ-साथ बुनियादी गणित का ज्ञान भी दिया जा रहा है, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में आने वाले सामान्य कार्यों को स्वयं कर सकें। इसके अलावा इस कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.