बोकारो, मार्च 25 -- कथारा। 35 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन एवं सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन के बीच महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में बुधवार को वार्ता की गई। अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक संजय कुमार ने यूनियन की मांगों को गंभीरता से लेते हुए अधिकांश बिंदुओं पर सहमति जताई तथा कंपनी के प्रावधानों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान प्रबंधन की प्राथमिकता है जिन बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई संभव है उन्हें शीघ्र लागू किया जाएगा जबकि अन्य मामलों को उच्च स्तर पर भेजकर नियमों के अनुरूप समाधान किया जाएगा। यूनियन के सीसीएल रिजनल अध्यक्ष श्यामल सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, अंजनी त्रिपाठी, अवधेश कुमार सिंह आदि थे। कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय स...