उन्नाव, अप्रैल 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। झांसी से गोरखपुर जा रही 35 सीटों वाली प्राइवेट बस में 131 यात्रियों को ठूंसकर उनकी जान जोखिम में डाल दी गई। रास्ते में ब्रेक फेल होने और दो बार टायर फटने की घटनाओं ने यात्रियों को दहशत में डाल दिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस बुलाकर हंगामा कर दिया।जय मां काली ट्रेवल्स की बस सुबह झांसी से गोरखपुर के लिए रवाना हुई । शुरुआत से ही बस में जरूरत से कई गुना अधिक यात्री भरे गए। यात्रियों का आरोप है कि वे अलग-अलग राज्यों से ट्रेन द्वारा झांसी पहुंचे थे, जहां ऑटो चालकों ने उन्हें रोडवेज बस स्टैंड के बजाय प्राइवेट ट्रेवल्स के अड्डे पर उतार दिया। यह भी पढ़ें- खुले में इंतजार को मजबूर हैं यात्री, बस पड़ाव के अभाव में बढ़ी परेशानी यहां ट्रेवल्स कर्मियों ने सभी को सीट मिलने का भरोसा देकर बस में चढ़ा लिया। ह...