35 साल से लापता सिपाही पति की नौकरी के लाभ मांगने हल्द्वानी पहुंचीं आशा
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी से सोमवार को एक महिला अपनी बेटी के साथ हल्द्वानी पहुंची और खुद को 35 साल से लापता सिपाही की पत्नी बताया। महिला ने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मुलाकात कर कहा कि उनके पति नैनीताल पुलिस में तैनात थे, जिनका 1991 के बाद से कुछ पता नहीं चल सका है। अपनी बदहाल आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए एसपी से अपने पति के बचे सेवाकाल का लाभ दिलाने की अपील की। पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचीं आशा देवी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की चौबेपुर तहसील के कैथी गांव की रहने वाली हैं। उनके पति सुदर्शन सिंह वर्ष 1988 से 1989 तक जीआरपी में तैनात रहे। उस समय उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा था। इसके बाद उनका तबादला सिविल पुलिस में हो गया और उन्हें नैनीताल जिले में सिपाही के तौर पर तैनाती मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.