प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। 35 साल से चकबंदी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए फूलपुर तहसील के राजेपुरमय सराय अरजानी में प्रक्रिया पूरी हो गई है। धारा 52 के तहत प्रक्रिया करने के बाद इसे शासन को भेजा गया था। डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने इस गांव का प्रकरण आने के बाद उन्होंने इसे तत्काल कराने का निर्देश दिया था। जिस पर काम पूरा हुआ। डीएम ने चकबंदी लेखपाल और चकबंदीकर्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 53 ग्राम चकबंदी प्रक्रियाधीन थे। इस वर्ष 31 मार्च तक कुल आठ ग्रामों का धारा-52 का प्रस्ताव चकबंदी निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया गया। डीएम ने पूरी पारदर्शिता व किसानों कि समस्यों को दूर करते हुए शेष गांव में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। चकबंदी वादो के न...