35 साल की सैन्य सेवा के बाद ब्रिगेडियर को दी विदाई
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- 15 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कंदिल के सम्मान में सोमवार को औपचारिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जून 1991 में भारतीय सेना में शामिल हुए ब्रिगेडियर कंदिल ने करीब 35 वर्षों तक देश की सेवा की। बटालियन की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितु श्रीवास्तव रावत ने कहा कि ग्रुप कमांडर के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से 15 यूपी बटालियन एनसीसी तथा प्रयागराज में एनसीसी गतिविधियों को मजबूती मिली। इस दौरान अधिकारियों, स्थायी प्रशिक्षकों, एएनओ और कैडेटों ने उनसे संवाद किया। ब्रिगेडियर ने कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व, ईमानदारी, साहस, देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.