अलीगढ़, मार्च 6 -- कहते हैं मोहब्बत न तो उम्र देखती है और न ही जाति-धर्म। ऐसा ही एक मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है। यहां एक 20 साल के लड़के का 35 साल की युवती पर दिल आ गया। युवती पर लड़के से प्यार करती थी। पिछले एक-डेढ़ साल से दोनों का प्यार बढ़ता चला गया। हालांकि इस बारे में दोनों के परिजनों को इसकी खबर नहीं थी। कुछ दिन पहले दोनों वृंदावन घूमने गए। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो विरोध किया। इस पर लड़का छत से गली में कूद गया। गनीमत रही कि गली में बिजली के झूल रहे तारों में वह फंस गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे बिजली के तारों से बाहर निकाला। इसके बाद कई घंटे तक चली वार्ता के बाद शादी पर सहमति बनी। अब सोमवार को दोनों की शादी कराई जाएगी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी 20 साल का युवक निजी कंपनी में नौकरी करता...