रिषिकेष, फरवरी 28 -- नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री पर टीम ने 35 दुकानदारों के चालान किए। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि कार्रवाई में डेढ़ कुंतल पॉलिथीन, डिस्पोजल गिलास और चम्मच बरामद किए गए। विक्रेताओं से 66,700 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी, सफाई निराशक संतोष गुसाईं, अभिषेक मल्होत्रा, सुपरवाइजर नरेश, राजेश व रवि आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...