नई दिल्ली, मई 11 -- यूपी में योगी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह पाने की लालसा लिए विधायकों में से एक आशा मौर्य को भी निराशा हाथ लगी। उन्होंने कैबिनेट में शामिल नहीं होने का दर्द सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट के जरिए भी जाहिर कर दिया है। उन्होंने लिखा कि समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते थोड़ी पीड़ा अवश्य हुई। हालांकि, उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण से काम करते रहने की बात कही है। सीतापुर की महमूदाबाद सीट से विधायक आशा मौर्य का नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की लिस्ट के साथ सुर्खियों में था। उन्हें नाम तय होने से पहले ही बधाई भी मिलने लगी थी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में इसका जिक्र करते हुए सभी का आभार जताया है। उन्होंने आगे लिखा है कि बीते 35 वर्षों से पूर्ण समर्पण भाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करते हुए हमेशा संगठन ह...