मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर। उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ बागमती बांध पर छापेमारी कर 35 लीटर स्प्रिट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उत्पाद थानेदार प्रकाश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान धंधेबाज बच्चा सहनी को स्प्रिट के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने भागने वाले धंधेबाज का नाम टुल्लू सहनी बताया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...