जहानाबाद, अप्रैल 28 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर छोटकी चैनपुरा गांव में किए गए छापेमारी के दौरान 35 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटकी चैनपुरा गांव में भारी पैमाने पर शराब की खरीद बिक्री की जा रही है। जिसके उपरांत वहां छापेमार दल का गठन कर छापेमारी कराया गया हालांकि छापेमारी के दौरान बधार से 35 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब मामले में पुलिस अज्ञात के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। रतनी फरीदपुर से रणविजय कुमार की रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.